महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के फॉर्मूले पर बनी सहमति, कैबिनेट विस्तार पर आई ऐसी जानकारी

मंत्रीमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबी होती जा रही है। इससे राज्य सरकार पर विभिन्न प्रश्न विपक्ष दागे जा रहा है।

132

महाराष्ट्र मे शिंदे-फडणवीस सरकार के बीच मंत्रिमंडल का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कैबिनेट का विस्तार आगामी 3 अगस्त से पहले होने की उम्मीद है।

शिंदे गुट के नेता अब्दुल सत्तार ने मीडिया को बताया कि शिंदे-फडणवीस सरकार में तय फॉर्मूले के तहत भाजपा के 26 मंत्री (उपमुख्यमंत्री पद समेत) तथा शिंदे गुट के 16 मंत्री (मुख्यमंत्री पद समेत) कैबिनेट में होंगे। शिंदे गुट के नाराज होने वाले विधायकों को महामंडल का अध्यक्ष पद देकर संतुष्ट किया जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने सीएम तथा देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ 30 जून को ली थी। उसके बाद 29 दिन बीत जाने पर भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पा रहा था। सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार को मध्यरात्रि में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। उस समय सीएम शिंदे ने अपने गुट के लिए 20 मंत्रियों की मांग की थी, लेकिन अमित शाह ने सीएम पद समेत 16 मंत्री पद शिंदे गुट को दिए हैं।

यह भी पढ़ें – CoWIN का बढ़ेगा दायरा, पोलियो सहित इन बीमारियों की वैक्सीन की हो सकेगी बुकिंग

कैबिनेट विस्तार की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बहुत जल्द विस्तार होगा, जबकि अब्दुल सत्तार ने कहा कि 3 अगस्त से पहले मंत्री समूह का विस्तार हो जाएगा। इसमें अब किसी भी तरह की अड़चन नहीं रह गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.