राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुंबई में भव्य स्वागत

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मुंबई प्रवास पर थीं। अपनी प्रचार यात्रा में उन्होंने विभिन्न राजनीतिक नेताओं से भेंट की।

153

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुंबई में भव्य सम्मान हुआ। राज्य के वनवासी समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुंबई हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया।

राज्य का पालघर, मोखाडा, जव्हार जिले से आए वनवासियों ने द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपनी अनोखी नृत्य शैली का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, रामदास आठवले, नारायण राणे, महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, बीजेपी जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े आदि नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – मीरा भाइंदर में 18 या 9? शिवसेना के दो गुटों में सामने आया दो दावा

अपनी इस संक्षिप्त प्रचार यात्रा में द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए घटक दलों से ही मिलकर लौट गईं। हालांकि, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है, परंतु, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के उद्धव ठाकरे गुट से भेंट की कोई सूचना नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.