महाराष्ट्र (Maharashtra) पुणे (Pune) के कस्बा विधानसभा क्षेत्र (Kasba Assembly Constituency) के पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर (Ravindra Dhangekar) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। धंगेकर ने सोमवार (10 मार्च) को पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शिवसेना पार्टी (Shiv Sena Party) में शामिल होंगे।
रवींद्र धंगेकर ने कहा कि वह आज उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। रवींद्र धंगेकर ने कहा, “मेरी नाराजगी कांग्रेस पार्टी से नहीं है।” जब तक आप सत्ता में नहीं होंगे तब तक काम नहीं होगा। मैंने एकनाथ शिंदे से कुछ नहीं मांगा है। धंगेकर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़ने का दुख है।
यह भी पढ़ें – Champions Trophy Final: टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को क्यों मिला सफेद कोट? जानें क्या है इस जैकेट का महत्व
गेली 30 वर्ष सर्वसामान्य पुणेकरांसाठी लढणारा माणूस म्हणून माझी ओळख आहे. त्यामुळे पुणेकरांसाठी लढत असताना मला बळ देणाऱ्या पक्षाचा विचार मी यापुढील काळात करणार आहे, या संदर्भात सविस्तर आपण आज संध्याकाळी बोलू…..#Ravindradhangekarforpune#लढा_पुणेकरांसाठी pic.twitter.com/qjxaesYwbx
— Ravindra Dhangekar Official (@DhangekarINC) March 10, 2025
एक्स हैंडल पर दी जानकारी
उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले 30 सालों से पुणे के आम लोगों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता हूं। इसलिए मैं उस पार्टी के बारे में सोचने जा रहा हूं जो पुणे के लोगों के लिए लड़ते हुए मुझे ताकत देगी, हम आज शाम इस संबंध में विस्तार से बात करेंगे।’
रवींद्र धंगेकर आज शाम मुंबई में उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलेंगे। धंगेकर ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community