Sanatana Dharma: उदयनिधि के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने धर्म पर कही ये बात

बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर कहा है कि इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

278

कांग्रेस को 2024 के चुनाव में हिंदुओ के वोट खिंसकने का खतरा नजर आने लगा है। शायद यही कारण है कि उसने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से अलग कर लिया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री हमेशा झूठ बोलते रहे हैं। जिसे अब जनता जान रही है, बेरोजगारी दर में वृद्धि इनके शासन काल में हुई है। महंगाई कमर तोड़ बढ़ी है, आज बेरोजगार दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, उन्हें रोजगार नहीं मिल रही है।

6 सितंबर को बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक भारत में कोई भी ऐसा यूनिवर्सिटी नहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। सही मायने में जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से नरेन्द्र मोदी की नींद उड़ी हुई है। वह बेचैन हैं, क्योंकि 60 प्रतिशत आबादी का नेतृत्व इंडिया गठबंधन कर रही है।

मोदी सरकार पर हमला
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन अब जनता जाग चुकी है, 2024 में परिवर्तन होना है। बेगूसराय में साम्यवाद और समाजवाद की टकराहट बनी हुई है। कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, धीरे-धीरे कर पूरे देश में कांग्रेस की नीति को लोग समझने लगे हैं, उसे पसंद करते हैं।

International Trade Show: विश्व में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का नाम, मुख्यमंत्री योगी की ऐसी है परिकल्पना

उदयनिधि के बयान से किया किनारा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि के द्वारा जो बयान दिया गया है, उससे कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है। हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य है की जाति और धर्म में कोई भेदभाव नहीं हो, सभी समान है। इससे पहले बेगूसराय जिला की सीमा में प्रवेश करते ही सिमरिया में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद काफिला हर-हर महादेव चौक पहुंचा। जहां से दिनकर भवन तक भारी भीड़ के साथ रोड शो किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.