MP Politics: कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका, भाजपा में शामिल होंगे कमलनाथ!

कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

204

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) नजदीक हैं। कई छोटी-बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस (Congress) को झटके पर झटके लग रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को यह झटका मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लग सकता है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) रविवार (18 फरवरी) शाम अपने सांसद बेटे नकुलनाथ (Nakul Nath) के साथ भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे छिंदवाड़ा (Chhindwara) में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (BD Sharma) के नेतृत्व में कमलनाथ और नकुलनाथ अनुसार में शामिल होंगे।

नकुलनाथ ने शनिवार को ही अपने एक्स अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटाकर संकेत दे दिया था। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी और वो थी छिंदवाड़ा, जिसे कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है। यहां उनके बेटे नकुलनाथ ने कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: न्यायालय परिसर में तमंचा सहित पहुंचा अपराधी, फिर क्या हुआ? जानिये, इस खबर में

कांग्रेस के कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं
अगर कमलनाथ भाजपा में शामिल होते हैं तो यह निश्चित तौर पर प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। इससे भाजपा को फायदा होगा। क्योंकि कमलनाथ के साथ कांग्रेस के कई विधायक और कई नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। इसका सीधा फायदा आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटी भाजपा को होता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस को नए सिरे से तैयारी करनी होगी।

शनिवार को दिल्ली पहुंचे कमलनाथ
आपको बता दें कि कमलनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। पिछले कुछ दिनों से वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रह चुके हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.