UP News: कांग्रेस ने संविधान को नष्ट करने का काम किया: भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हाेगी पूरी।

90

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान (Constitution) को समाप्त करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं। सबसे अधिक देश के संघीय ढांचे को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया है। संविधान में सबसे अधिक संशोधन कांग्रेस सरकार ने ही किए हैं। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में सभी संवैधानिक प्रावधानों को लागू करने का काम किया और 370 और 35 ए इसका उदाहरण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार सुबह मुरादाबाद में पत्रकारों से वार्ता काे सम्बाेधित कर रहे थे।

भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग समाज में नकारात्मक प्रचार करके अपना एजेंडा लागू करना चाहते हैं। देश और प्रदेश की जनता सजग हैं। वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान देश के विपक्षी दलों का एजेंडा बेनकाब हो चुका हैं। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी हैं।

यह भी पढ़ें – T20I Captaincy Row: अजीत अगरकर ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने का बताया कारण, जानने के लिए पढ़ें

उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियाें का हाेगा चयन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उप्र में 10 विधानसभा सीटाें पर हाेने वाले उपचुनाव के सवाल पर कहा कि उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए विधानसभा प्रभारियों व लोकसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी दे दी गई हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.