West Bengal में जज भी सुरक्षित नहीं? जानिये, भाजपा ने केंद्रीय विधि मंत्री को लिखे पत्र में क्या लगाया आरोप

डायमंड हार्बर क्षेत्र में एक जज के घर पर हमले की साजिश का मामला सामने आया है। इस साजिश के उजागर होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब बंगाल में जज भी सुरक्षित नहीं हैं।

76

West Bengal के डायमंड हार्बर क्षेत्र में एक जज के घर पर हमले की साजिश का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर अपनी चिंता जतायी है।

रात में हमले की साजिश
मजूमदार ने अपने पत्र में बताया है कि डायमंड हार्बर में एक जज के आवास पर रात के समय हमला करने की साजिश रची गई। हमलावरों ने जज के आवास की बिजली काटने का प्रयास किया। डायमंड हार्बर के पुलिस अधिकारी कुमारेश बिस्वास पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हमलावरों को प्रवेश देने के लिए दबाव बनाया। मजूमदार ने पत्र में ममता सरकार पर भी सवाल उठाया और कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती हैं। उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्री से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Cyber ​​crimes: गृह मंत्रालय की मुहिम से जुड़े महानायक, सुरक्षित साइबर स्पेस को लेकर शाह ने कही ये बात

इस बात का संदेह
जज ने इस घटना की जानकारी कलकत्ता हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह हमला पोक्सो एक्ट के मामलों में उनके दिए गए फैसलों से जुड़ा हुआ हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.