High court: केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से सही बताने पर क्या बोले भाजपा नेता? जानिये इस खबर में

345

High court: दिल्ली भाजपा ने उच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से सही बताने के फैसले का स्वागत किया है।

दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू करने और दिल्ली की जनता की सेवा के लिए जरूरी है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दें – वीरेंद्र सचदेवा

 पहले उच्चतम न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दो फैसलों में अगर किसी की जीत हुई है तो वह दिल्ली वालों की जीत हुई है – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली की सरकार लकवाग्रस्त हो चुकी है और सारी प्रशासनिक व्यवस्था ठप्प हो चुकी है – वीरेंद्र सचदेवा

आम आदमी पार्टी के नेता पेशावर राजनीतिज्ञ हैं, यह सेवा नहीं बल्कि सिर्फ चोरी करने के लिए ही आए हैं – वीरेंद्र सचदेवा

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह जैसे नेताओं की जिस तरह से बयान आ रहे हैं, वह उदंडता सत्ता के अहंकार से उपजी  हैं – बांसुरी स्वराज

आखिर कितनी बार देश के न्यायालयों को बताना पड़ेगा कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है और उनका अरेस्ट लीगल है – बांसुरी स्वराज

फैसले का स्वागत
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने 5 अगस्त को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से सही बताने के फैसले का स्वागत किया।

संवाददाता सम्मेलन को संचालित कर रहे मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आज दो-दो बार सत्य की जीत हुई है और एक बार फिर से दिल्ली में झूठ की हार हुई है।

केजरीवाल ने किया दिल्ली को लूटने का काम
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया है, उस एक बात स्पष्ट हो गई है कि शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल की मुख्य भूमिका है और वही इस पूरे मामले के सूत्रधार हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय से यह बात स्पष्ट हो गई है कि दिल्ली को लूटने का काम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने किया है और यही बात भाजपा लगातार कहती आ रही है।

Bangladesh में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सीमा पर हाई अलर्ट, कोलकाता पहुंचे बीएसएफ के डीजी

लकवाग्रस्त है केजरीवाल सरकार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जो फैसला दिया गया है, उसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। यह दुख की बात है कि इस फैसले के बाद भी अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने दिल्ली की सरकार को लकवाग्रस्त बताते हुए कहा कि आज पूरी तरह से प्रशासन एवं विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण राजेंद्र नगर की घटना है।

दिल्ली वालों की जीत
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में अगर अफसर घूस लेते हुए पकड़ा जाए तो मंत्री पल्ला झाड़ लेते हैं कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है और जब मंत्री पकड़ा जाए तो वह ऑफिसर पर डालने लगता है। उन्होंने कहा कि आज अगर पहले उच्चतम न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दो फैसलों में अगर किसी की जीत हुई है, तो वह दिल्ली वालों की जीत हुई है।

चोरी करने के लिए सरकार
सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं। इन्हें सेवा नहीं, बल्कि यह सिर्फ चोरी करने के लिए ही आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बचाने के लिए, दिल्ली की जनता की सेवा के लिए और दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए जरूरी है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दें।

शराब नीति घोटाले में अहम भूमिका
नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की याचिका को रद्द करते हुए सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तार को सही बताने ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब घोटाले में उनकी व्यक्तिगत भूमिका रही है।

सांसद स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में 90 से 100 करोड़ का कीकबैक लेकर उन पैसों को आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में खर्च करने का काम किया गया है।

 बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचारी कृत्यों को प्रमाणित कर दिया है।

दुर्गति से गुजर रही है दिल्ली
अरविंद केजरीवाल की जेल से सरकार चलाने की जो जिद चल रही है। इसके कारण दिल्ली में जीरो गवर्नेंस है। यह बात सबको पता है क्योंकि आजकल दिल्ली जिस दुर्गति से गुजर रही है, उससे कोई अनजान नहीं है।

 स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जैसे नेताओं के जिस तरह से बयान आ रहे हैं, वे उदंडता सत्ता के अहंकार से उपजी हुई हैं। बांसुरी स्वराज ने कहा कि आखिर दिल्ली के न्यायालयों को कितनी बार बताना पड़ेगा कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है और उनका अरेस्ट लीगल है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल को संकेत दे दिया था कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.