Delhi Cabinet: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें किसको मिला कौन-सा मंत्रालय

दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद, उन्होंने और उनके छह कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार शाम वासुदेव घाट पर 'यमुना आरती' की।

180

Delhi Cabinet: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित दिल्ली सरकार ने शहर के विकास के लिए अथक प्रयास करने और चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से की गई सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की कसम खाई है।

दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद, उन्होंने और उनके छह कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार शाम वासुदेव घाट पर ‘यमुना आरती’ की।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद क्या बोले शमी, यहां पढ़ें

दिल्ली मंत्रिमंडल की पहली बैठक
नवगठित दिल्ली मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक भी की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिस्तरीय विभागों के आवंटन की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वित्त सहित महत्वपूर्ण विभागों की देखरेख करेंगी। इस बीच, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, आईएंडएफसी, जल और गुरुद्वारा चुनाव जैसे प्रमुख मंत्रालय सौंपे गए हैं।

यह भी पढ़ें- Advisory: केंद्र ने ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिये क्या दिये गए हैं निर्देश

मंत्रियों और उनके विभागों की पूरी सूची:

मंत्री

विभाग

रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री, वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, एआर

परवेश वर्मा

पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, गुरुद्वारा चुनाव

आशीष सूद

गृह, बिजली, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, तथा शहरी विकास

मनजिंदर सिंह सिरसा

खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग

रविंद्र सिंह

समाज कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता, चुनाव

कपिल मिश्रा

कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग

पंकज सिंह

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी

 

यह भी पढ़ें- Mumbai: बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग को लेकर दादर में मौन प्रदर्शन

दिल्ली में सरकार का गठन
इससे पहले दिन में, शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी गुप्ता को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के शीर्ष नेता और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

बाद में, गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए दिल्ली सचिवालय पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के नेता भी थे, जिनमें राज्य भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल थे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.