Delhi Chief Minister’s Residence: शीशमहल के टॉयलेट से लाखों का कमोड गायब, भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया यह आरोप

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल से दिल्ली की जनता पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल बंगले की सजावट के समान की जानकारी के साथ ही वहां से कमोड (टायलेट सीट) गायब होने का समाचार सुनकर कर स्तब्ध है।

48

Delhi Chief Minister’s Residence:अरविंद केजरीवाल सरकार के दस साल के भ्रष्टाचार एवं विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। यह आरोप भाजपा के दिल्ली अध्यश्र वीरेंद्र सचदेवा ने लगाया है। उन्होंने कहा किदिल्ली की जनता में आम आदमी पार्टी की सरकार एवं विधायकों के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास शीशमहल कमोड गायब हो जाने की घटना को गंभीर मामला बताया और कहा कि इस घोटाले पर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए।

हताश आम आदमी पार्टी
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता आज भारी हताश स्थिति में हैं और जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है उनकी बौखलाहट बढ़ती जा रही है। लगभग दस साल चली अरविंद केजरीवाल सरकार हो या अब चल रही आतिशी मार्लेना सरकार दोनों सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सीवर, बिजली, प्रदूषण, विकास हर मुद्दे पर विफल रही है। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता में आम आदमी पार्टी की सरकार एवं विधायकों के प्रति भारी आक्रोश है।

दिल्ली पुलिस की प्रशंसा
दिल्ली पुलिस का क्राइम डिटेक्शन रेट सबसे अच्छा है और पिछले दिनों ड्रग्स मामला हो या अन्य कोई वारदात सब में दिल्ली पुलिस ने दो से तीन दिन में आरोपियों को पकड़ा है, जबकि दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग के पास प्रदर्शन के नाम पर बताने को कुछ नहीं है।

जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश
खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के दस साल के भ्रष्टाचार एवं विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं और उस जम्मू कश्मीर पर टिपण्णी कर रहे हैं ,जहां दशकों बाद लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है।

Assembly elections: मलाड में कांग्रेस के असलम शेख और विनोद शेलार में टक्कर, जानिये ग्राउंड रिपोर्ट

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल से दिल्ली की जनता पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल बंगले की सजावट के समान की जानकारी के साथ ही वहां से कमोड (टायलेट सीट) गायब होने का समाचार सुनकर कर स्तब्ध है।बेहतर होगा की किसी से सवाल पूछने से पहले दिल्ली की जनता को शीशमहल कमोड घोटाले पर अरविंद केजरीवाल एवं उनके प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज जानकारी दें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.