Delhi: BJD छोड़ने के अगले दिन ही भाजपा में शामिल हुईं ममता मोहंता, जानें कौन हैं वो

मोहंता यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह और ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ओडिशा के कुछ भाजपा सांसद भी मौजूद थे।

151

Delhi: बीजू जनता दल (Biju Janata Dal) (बीजद) की पूर्व नेता ममता मोहंता (Mamata Mohanta) आज (1 अगस्त) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) में शामिल हो गईं। एक दिन पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha Member) के रूप में इस्तीफा दिया था और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी थी।

मोहंता यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह और ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ओडिशा के कुछ भाजपा सांसद भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Haldia: हल्दिया को क्यों कहते हैं पश्चिम बंगाल की विरासत राजधानी? जानने के लिए पढ़ें यह खबर

पार्टी के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन में योगदान
मोहंता का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भारत को एक विकसित देश और ओडिशा को एक विकसित राज्य बनाने के लिए पार्टी के संकल्प पत्र के क्रियान्वयन में योगदान देंगी। सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वह ओडिशा के आदिवासी क्षेत्र से आती हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।”

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: शिंदे सरकार ने ओलंपियन स्वप्निल कुसाले को देगी इटंर रुपय का इनाम, जानें पूरी खबर

भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी मोहंता का स्वागत किया और कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित हैं। सिंह ने मीडिया से कहा, “उन्होंने मयूरभंज और ओडिशा के कई अन्य हिस्सों में महिला सशक्तीकरण के लिए काफी काम किया है। वह बीजद की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।”

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: शिंदे सरकार ने ओलंपियन स्वप्निल कुसाले को देगी इटंर रुपय का इनाम, जानें पूरी खबर

जनसेवा और जनकल्याण
पत्रकारों से बात करते हुए मोहंता ने कहा कि वह दो लक्ष्यों के साथ सार्वजनिक जीवन में आई हैं- जनसेवा और जनकल्याण। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि मुझे लगा कि मैं यहां रहते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकती हूं।” बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजे अपने इस्तीफे में मोहंता ने कहा कि उन्हें लगा कि पार्टी में उनकी और उनके समुदाय की सेवा की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.