Delhi Politics: दिल्ली में हार के बाद आप नेताओं ने खो दिया है मानसिक संतुलन? भाजपा ने बताया ये कारण

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की महिलाएं भाजपा नेतृत्व के महिला समृद्धि योजना एवं सिलेंडर देने के वादे का विश्वास भी करती हैं और यह भी जानती हैं की सब नियम बना कर इसी वित्त वर्ष 2025-26 से महिलाओं को यह सुविधाएं मिलने भी लगेंगी।

104

Delhi Politics: दिल्ली भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद से विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना सहित “आप” नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और एक ही मुद्दे पर रोज बयानबाज़ी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं।

भाजपा का आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव हारने के अगले दिन से ही आतिशी मार्लेना सहित “आप” नेता महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपए को लेकर बयानबाजी में लगे रहे और जब बजट 2025-26 में दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए बजट आवंटित कर दिया तो अब आतिशी मार्लेना ने बजट पूर्व प्रस्तुत होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का मुद्दा उठा लिया है।

High Level Committee: अग्निशमन सेवा से जुड़ी 1604 करोड़ रु. की परियोजना मंजूर, महाराष्ट्र सहित ये पांच प्रदेश शामिल

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यदि रेखा गुप्ता सरकार बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण नहीं रख पाई, तो उसका कारण दिल्ली सरकार की लापरवाही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा अपने भ्रष्टाचार को दबाने के विभागीय आडिट ना करवाना है।

दिल्ली की महिलाओं को भाजपा सरकार पर विश्वास
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली की महिलाएं भाजपा नेतृत्व के महिला समृद्धि योजना एवं सिलेंडर देने के वादे का विश्वास भी करती हैं और यह भी जानती हैं की सब नियम बना कर इसी वित्त वर्ष 2025-26 से महिलाओं को यह सुविधाएं मिलने भी लगेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.