Delhi Politics: प्रवेश वर्मा सहित ये 6 नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, जानें कौन-कौन है शामिल?

भाजपा ने दिल्ली में मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने केजरीवाल की राजनीति को हाशिए पर लाने का प्लान बना दिया है।

140

Delhi Politics: दिल्ली (Delhi) में 6 विधायक (6 MLAs) मंत्री पद की शपथ (oath of ministership) लेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद ,पंकज सिंह और रवि इंद्राज सिंह शामिल है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। कपिल मिश्रा करावल नगर से विधायक बने हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से विधायक है।

आशीष सूद जनकपुरी से विधायक हैं जबकि पंकज सिंह विकासपुरी से विधायक है। वही रविंद्र इंद्राज बवाना से विधायक चुने गए हैं। प्रवेश वर्मा जाट चेहरा है। मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा के बड़े सिख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। रवि इंद्राज सिंह भाजपा का दलित चेहरा है जबकि कपिल मिश्रा ब्राह्मण चेहरा है। आशीष सूद पार्टी के वरिष्ठ नेता है और पंजाबी चेहरा है। पंकज सिंह पूर्वांचल चेहरा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, जानें क्या है उनका अब तक का राजनितिक सफर

कौन है रेखा गुप्ता
भाजपा ने दिल्ली में मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने केजरीवाल की राजनीति को हाशिए पर लाने का प्लान बना दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को करीब 30,000 वोट से हराया था। रेखा गुप्ता 2020 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हार गई थी। रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत दिल्ली नगर निगम में बतौर पार्षद के रूप में की थी। ‌ रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी है।

यह भी पढ़ें- Central assistance: शाह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति की बैठक, 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रु. की सहायता मंजूर! जानियें, किस राज्य को कितना मिला

भाजपा का प्लान
रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनकर भाजपा ने महिला मतदाताओं और वैश्य समुदाय को खुश करने की कोशिश की है। ‌ दिल्ली की राजनीति में वैश्य समुदाय हमेशा प्रमुख रहा है। ‌ रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की वर्ष 1996 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में चुनी गई । 2007 में वह दिल्ली के पीतमपुरा उत्तर की निगम पार्षद बनी। रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी है वर्ष 2004 से 2006 तक वह भाजपा की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: रेखा गुप्ता को भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, जानिये केजरीवाल और आतिशी ने किन शब्दों में दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था । रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गई थी उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम और लब किया 1998 में उनका विवाह दिल्ली के रहने वाले मनीष गुप्ता से हुआ। चुनाव आयोग में दाखिल अपने हलफनामे के अनुसार वर्ष 2023 24 वित्तीय वर्ष में उनकी कुल आय 6,92050 रुपए बताई गई है। जबकि इसी अवधि में उनके पति मनीष गुप्ता की आय 97’33’570 रुपए बताई गई।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.