Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Elections) में जीत के बाद भाजपा (BJP) ने दिल्ली (Delhi) में सरकार बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है ।भाजपा के 48 निर्वाचित विधायकों की बैठक 16 फरवरी को बुलाई जा सकती है।
इसके संकेत भाजपा के सूत्रों ने दिए हैं। दिल्ली में भाजपा इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए जाएगे इसको लेकर दिल्ली भाजपा में मंथन हो चुका है। भाजपा के दो डिप्टी सीएम बनने के फैसले के पीछे विभिन्न जाति ,समुदाय और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- GBS: पुणे में एक और जीबीएस मरीज की मौत, जानिये महाराष्ट्र में कितने प्रभावितों का चल रहा है इलाज
भाजपा की नई सोशल इंजीनियरिंग
27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा नई सोशल इंजीनियरिंग कर रही है। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने हिन्दुस्थान पोस्ट को बताया कि भाजपा दिल्ली को मिनी इंडिया के रूप में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री से लेकर पूरे मंत्रिमंडल का खाका तैयार किया जाए। इसमें दो उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की नाम की चर्चा की जाएगी। सूत्रों को कहना है कि दिल्ली सरकार में महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
सरकार बनाने की कवायद तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी भाषण में दिल्ली को मिनी इंडिया का चुके हैं। इसलिए नई सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार की छाप साफ दिखाई देगी। चुनावी जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है भाजपा सूत्रों की माने तो जल्द ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व केंद्रीय आब्जर्वर नियुक्त करेगा। दिल्ली में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर ही विभिन्न जातीय, समुदाय और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को नई सरकार में समायोजित किया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community