Delhi: नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में क्यों हो रही है देरी, क्या है भाजपा की रणनीति? जानिये

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। दिल्ली भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 19 फरवरी को शाम 3 .30 बजे होगी।

260

Delhi: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा सरकार(BJP Government) का शपथ ग्रहण समारोह(Oath taking ceremony) 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। दिल्ली भाजपा(Delhi BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक (Meeting of newly elected MLAs)19 फरवरी को शाम 3 .30 बजे होगी। इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव(Election of legislative party leader) किया जाएगा। बता दें कि 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव(Assembly elections) के नतीजे आए थे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी है इसलिए शपथ ग्रहण समारोह भव्य हो इसलिए समय लगा है।

मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन-कौन?
भाजपा को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटें मिली, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का दिल्ली विधानसभा में खाता नहीं खुल सका । भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री कोई भी विधायक बन सकता है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जिन लोगों का नाम सबसे आगे चल रहा है इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा शामिल है जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है।

रेस में ये नेता
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। पवन शर्मा, आशीष सूद ,शिखा राय, रेखा गुप्ता आदि अन्य लोग भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। ‌बवाना सुरक्षित सीट से रवि इंद्राज सिंह और मादीपुर सुरक्षित सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल का नाम भी चर्चा में है।

आखिर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में इतना समय लगने का क्या कारण है। इसे  लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। लेकिन भाजपा अपना हर निर्णय काफी सोच-समझकर ले रही है। ताकि भविष्य में पार्टी के लिए काम करना आसान हो।

BPSC Teacher Salary​: शिक्षक बनना चाहते हैं तो जानें बिहार लोक सेवा आयोग में कितनी मिलती है सैलरी

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए जा रहे हैं। मंच पर करीब 150 कुर्सियां लगाई जाएगी। ‌ एक बड़े मंच पर प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य रहेंगे। साथ ही अन्य मंचों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री होंगे। रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले गीत संगीत का कार्यक्रम होगा जिसमें गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी साथ ही इस भव्य आयोजन में 50 से अधिक फिल्में सितारे भी मौजूद रहेंगे। ‌ साधु संतों को भी न्योता भेजा गया है इसमें बाबा रामदेव स्वामी, चिदानंद, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को भी बुलाया गया है। शपथ समारोह में लाडली बहनों को भी निमंत्रण दिया गया है। ‌

दिल्ली के किसान भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आम लोग और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी निमंत्रण दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.