Drug: भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, जानें कहां से हुआ 2500 किलोग्राम ड्रग

आईएनएस तरकश जनवरी 2025 से पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा अभियानों के तहत तैनात है।

136

Drug: पश्चिमी नौसेना कमान (Western Naval Command) के तहत तैनात भारतीय नौसेना (Indian Navy) के फ्रंटलाइन फ्रिगेट आईएनएस तरकश (INS Tarkash) ने पश्चिमी हिंद महासागर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस अभियान ने समुद्री अपराधों के खिलाफ नौसेना की प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

बहुराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा
आईएनएस तरकश जनवरी 2025 से पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा अभियानों के तहत तैनात है। यह जहाज संयुक्त समुद्री बल (CMF) के तहत संयुक्त कार्य बल (CTF) 150 का हिस्सा है, जिसका मुख्यालय बहरीन में स्थित है। यह अंज़ैक टाइगर नामक बहुराष्ट्रीय अभियान में भी भाग ले रहा है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: लखनऊ के दिग्वेश सिंह पर क्यों लगा जुर्माना? यहां पढ़ें

संदिग्ध जहाज पर कार्रवाई
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल के अनुसार, 31 मार्च को गश्त के दौरान आईएनएस तरकश को भारतीय नौसेना के P8I एयरक्राफ्ट से कई इनपुट मिले, जिनमें कुछ संदिग्ध जहाजों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना थी। इसके बाद आईएनएस तरकश ने तुरंत अपना रास्ता बदला और संदिग्ध जहाजों की ओर बढ़ा। गहन निगरानी और पूछताछ के बाद एक संदिग्ध धौ (छोटा मालवाहक जहाज) को रोका गया।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, कई घायल

हेलीकॉप्टर और मरीन कमांडो की मदद से तलाशी अभियान
संदिग्ध जहाज की गतिविधियों की निगरानी के लिए नौसेना ने अपने हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया। इसके बाद विशेष बोर्डिंग टीम और मरीन कमांडो जहाज पर चढ़े और पूरी तरह से तलाशी ली। इस दौरान कई सीलबंद पैकेट बरामद किए गए, जिनमें 2386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन सहित 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ पाए गए। ये पदार्थ अलग-अलग कार्गो होल्ड और कम्पार्टमेंट्स में छिपाकर रखे गए थे।

यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: वक्फ पुराने कानून में क्या है नए बदलाव? यहां देखें

संदिग्ध जहाज को नियंत्रण में लिया गया
आईएनएस तरकश ने संदिग्ध धौ को अपने नियंत्रण में लेते हुए उसके चालक दल से गहन पूछताछ की। इसमें उनके कार्यप्रणाली और इलाके में अन्य संदिग्ध जहाजों की मौजूदगी के बारे में जानकारी जुटाई गई।

कैप्टन मधवाल ने कहा, “इस जब्ती से भारतीय नौसेना की दक्षता और पेशेवर क्षमता का प्रमाण मिलता है। यह दर्शाता है कि भारतीय नौसेना समुद्र में अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में पूरी तरह सक्षम है।”

यह भी पढ़ें- Punjab: पुलिस ने आतंकी हमले को नाकाम किया, पाक-आईएसआई से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

भारतीय नौसेना की वैश्विक भागीदारी
भारतीय नौसेना बहुराष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाकर हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के अभियानों से समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.