Election date announcement: दो चरणों में होगा झारखंड विधानसभा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे - 13 नवंबर और 20 नवंबर। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

46

Election date announcement: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections 2024) भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) (ईसीआई) ने आज (15 अक्टूबर) झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख की घोषणा (date announcement) कर दी है।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। परिणाम 23 नवंबर (शनिवार) को महाराष्ट्र चुनावों (Maharashtra elections) के साथ घोषित किए जाएंगे।

चुनावी कार्यक्रम यहां देखें-

यह भी पढ़ें- Election date announcement: दो चरणों में होगा झारखंड विधानसभा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड में मतदाता
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 26 नवंबर और 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। झारखंड के 24 जिलों में फैली 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 44 सामान्य वर्ग के लिए, 28 अनुसूचित जनजाति के लिए और 9 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 1.29 करोड़ महिला मतदाता, 1.31 करोड़ पुरुष और 66.84 लाख युवा मतदाता शामिल हैं। राज्य में 18 से 19 वर्ष की आयु के 11.84 लाख मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- United Nations: भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान को फिर धोया, मानवाधिकारों के हनन पर उठाए ये सवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे:

कुल सीटें: 81

  • JMM: 30
  • BJP: 25
  • कांग्रेस: ​​16
  • JVM: 03
  • AJSU: 02
  • NCP: 01
  • CPI(ML-L): 01
  • RJD: 01
  • निर्दलीय: 02

यह भी पढ़ें- IMC 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने AI और डेटा प्राइवेसी के लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे:

कुल सीटें: 81

  • BJP: 37
  • JMM: 19
  • JVM: 08
  • कांग्रेस: ​​6
  • AJSU: 05
  • BSP: 01
  • CPI(ML-L): 01
  • JKP: 01
  • JBSP: 01
  • NSAM: 01
  • MCO: 01

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.