योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर संतों ने ऐसे व्यक्त की अपनी खुशी, कही ये बात!

योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उनका दूसरा घर कहा जाने वाला शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन सहित पूरे जनपद में सुबह से ही उत्साह देखा गया।

108

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में संतों द्वारा विशेष अनुष्ठान किया गया। मिठाइयां बांटी गईं। पूरे जनपद में लोगों द्वारा प्रसन्नता जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा घर कहा जाने वाला शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन सहित पूरे जनपद में सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल को लेकर पूरे जनपद में सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। देवीपाटन मंदिर पर मुख्य पुजारी योगी अमरेंद्र नाथ के अगुआई में संतों द्वारा विशेष अनुष्ठान किये गये। मंदिर पर ढोल नगाड़े बजाये जा गए। मंदिर के कर्मी व मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु भी ढोल नगाड़े की थाप पर सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में थिरक रहे थे।

ये भी पढ़ें – विश्व क्षय रोग दिवसः क्या हैं टीबी के लक्षण और कारण?

सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी मनाई गई खुशी
लोगों में मिठाइयां बांटी गई। मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में पटाखे दागे गये। गुलाल उड़ाते हुए होली खेली गई। देवीपाटन मंदिर के मुख्य पुजारी योगी अमरेंदर नाथ ने कहा कि प्रदेश में पुनः विकास के साथ ही साथ धर्म का शासन होगा। जनपद में भाजपा ,हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू महासंघ सहित विभिन्न हिन्दू व सामाजिक संस्थाओं द्वारा खुशी मनाई गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.