Prayagraj: कांग्रेस देश में आपातकाल की स्थिति लाना चाहती है: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। देश की गरिमा को गिराने का कार्य किया जा रहा है।

68

शुक्रवार (13 सितंबर) को प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने नैनी के महेवा में आयोजित मूंज शिल्पग्राम मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान पत्रकारों के समक्ष उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस (Congress) देश में आपातकाल (Emergency) की स्थिति लाना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। देश की गरिमा को गिराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अगर 20 सीटें उनके पास और होतीं तो वह भाजपा को जेल में डाल देते।

यह भी पढ़ें – Central Railway: अनंत चतुर्दशी पर गणेश भक्तों के लिए मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, रातभर चलेगी लोकल ट्रेन

एकजुटता की इस समय देश को आवश्यकता
गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं ने एकजुटता दिखाई। जिसके चलते वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा और अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी एकजुटता की इस समय देश को आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है विपक्ष का नेता विदेश में जाकर यहां की झूठी आलोचना कर रहे हैं। देश की जनता सब जान चुकी है। जिसका खामियाजा विपक्ष को भुगतना पड़ेगा।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.