Haryana Assembly Polls: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम किया जारी, जानें कौन- कौन हैं शामिल

सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी और पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगट के नाम शामिल हैं।

81

Haryana Assembly Polls: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने गुरुवार (12 सितंबर) को हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए 40 स्टार प्रचारकों (40 star campaigners) की घोषणा की। 40 सदस्यीय सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं।

सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी और पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगट के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Congress: हरियाणा में चुनावी गठबंधन नहीं होने का दिल्ली में दिखने लगा असर, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

तीसरी सूची जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को मैदान में उतारा है। इससे पहले 10 सितंबर को पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार पार्टी ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश पोघट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Air Taxi: हवाई टैक्सी से यात्रा जल्द ही संभव? जानिये पीएम मोदी ने क्या कहा

जानें किसके नाम शामिल?
पार्टी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी, पिहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्ण गहलावत, बड़ौदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना (एससी) से कृष्ण कुमार बेदी को मैदान में उतारा है। सूची में डबवाली से सरदार बलदेव सिंह, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल (एससी) से कृष्ण कुमार, पटौदी (एससी) से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुनहाना से ऐजाज खान, हथीन से मनोज रावत, होडल (एससी) से हरिंदर सिंह रामरतन और बड़खल से धनेश अदलखा का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Delhi: ग्रेटर कैलाश में जिम के बाहर अफगानी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा का चुनाव कार्यक्रम
हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी और कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.