Haryana: भाजपा ने नायब सैनी सरकार में की सभी जातियों को साधने की कोशिश, बगवात से बचने की कवायद

नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ‌ इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हुए। सैनी कैबिनेट में 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

35
Haryana: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ‌ इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हुए। सैनी कैबिनेट में 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
वाल्मीकि जयंती को चुना गया शपथग्रहण समारोह
बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी बार अपनी सत्ता का जश्न धूमधाम से मनाया। बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस दिन को इसलिए चुना क्योंकि इसी दिन वाल्मीकि जयंती है. ऋषि कवि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता है और दलितों के बीच उनका बहुत सम्मान है।
हरियाणा के सभी क्षेत्रों को‌ प्रतिनिधित्व 
अंबाला कैंट से भाजपा विधायक अनिल विज सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। ‌ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। ‌ जबकि महिपाल डांडा और कृष्ण लाल पंवार पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। ‌ राजेश नगर और विपुल गोयल फरीदाबाद जबकि राव नरबीर सिंह और आरती राव दक्षिण हरियाणा का प्रतिनिधित्व करती हैं। डॉ अरविंद शर्मा जाट बेल्ट गोहाना और कृष्ण कुमार बेदी बांगड़ नरवाना का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जातीय समीकरणों का संतुलन 
नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। ‌ नवगठित मंत्रिमंडल में पंजाबी, राजपूत बनिया  वर्ग से एक-एक नेता को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। ‌
ब्राह्मण वर्ग से दो नेताओं डॉक्टर अरविंद शर्मा और गौरव गौतम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
दो दलित नेताओं कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी को मंत्री बनाया गया है।
जाट वर्ग से महिपाल टांडा और श्रुति चौधरी को नायब सिंह मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस  ओबीसी वर्ग से आते हैं उस वर्ग के चार अन्य नेताओं को‌ भी मंत्री बनाया गया हैं। ‌इसमें शामिल हैं राव नरबीर सिंह, आरती राव ,रणवीर सिंह गंगवा और राजेश नागर।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.