Haryana: कांग्रेस नेता और तोशाम विधायक किरण चौधरी का पार्टी से मोहभंग, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल

गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस ने विधायक राव दान सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।

72

Haryana: कांग्रेस नेता और विधायक किरण चौधरी (Kiran Chowdhary) और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) भाजपा में शामिल होंगी। दोनों नेता 19 जून (बुधवार) को सुबह 11 बजे दिल्ली में भाजपा (BJP) में शामिल हो सकती हैं। किरण चौधरी हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से विधायक हैं।

उन्होंने अपनी बेटी के लिए भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा का टिकट मांगा था। हालांकि, कांग्रेस ने उनकी बेटी को टिकट नहीं दिया, जिससे वह कांग्रेस पार्टी (congress party) से नाराज थीं। गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस ने विधायक राव दान सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें- Nikhil Gupta’s extradition: एफबीआई और अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने अदालत में पेश होने के बाद क्या कहा?

भितरघात का आरोप
इसके बाद राव दान सिंह ने चौधरी का नाम लिए बिना उन पर भितरघात का आरोप लगाया था। किरण ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि अगर टिकट सही तरीके से बांटे गए होते तो कांग्रेस यहां से चुनाव जीत सकती थी।दो दिन पहले उन्होंने भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे। किरण एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके ससुर बंसीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें- China’s Protests: पीएम मोदी का नाम लेकर चीन के विरोध पर ताइवान का करारा जवाब, बोले- ‘मोदी जी नहीं डरेंगे’

किरन चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
इस बीच किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र में चौधरी ने आरोप लगाया है कि पार्टी को निजी जागीर की तरह चलाया जा रहा है, जिसमें उनके जैसी ईमानदार आवाज़ों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर “सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से” उनका गला घोंटने, अपमानित करने और उनके खिलाफ़ साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- NIA ROBE: एनआईए ने मगध जोन नक्सल पुनरुद्धार मामले में 1.13 करोड़ रुपये किए जब्त

पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र
इसके अलावा, श्रुति चौधरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने त्यागपत्र में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर एक-व्यक्ति केंद्रित होने का आरोप लगाया, जिससे पार्टी के हितों से समझौता हो रहा है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.