Haryana: यमुना जल के मुद्दे पर हरियाणा के सांसद नाराज, केजरीवाल पर लगाया यह आरोप

अरविंद केजरीवाल कल से आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा से यमुना नदी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है, जिसके कारण यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। यमुना का पानी जहरीला हो गया है।

444

Haryana: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा के नेताओं और सांसदों ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के यमुना के पानी को दूषित करने के आरोपों की आलोचना की है।

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

यमुना साफ रखने की जिम्मेदारी आप की
उन्होंने कहा कि दिल्ली के 37 ट्रीटमेंट प्लांट में से केवल 17 ही काम कर रहे हैं। केजरीवाल को जनता को जवाब देना चाहिए कि बाकी क्यों नहीं चल रहे हैं। यमुना के पानी को साफ रखने का काम दिल्ली सरकार का है। ऐसे आरोप लगाकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

केजरीवाल के बयान से हरियाणा के लोग दुखी
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से हरियाणा के लोग दुखी हैं। दिल्ली के अंदर जाने वाला पानी साफ होता है। हरियाणा के अंदर पानी की कमी होने के बाद भी हरियाणा दिल्ली को पानी देता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार है और उसने हरियाणा को पानी देने से ही इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यमुना नदी में हरियाणा से पानी छोड़ा जाता है। दिल्ली को हरियाणा से ज्यादा पानी मिलता है। पानीपत और करनाल के पास दिल्ली को पानी पहुंचाने के लिए पक्की नहर बनाई गई है।

10 वर्ष में भी पूरे नहीं किए वादे
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही केजरीवाल झूठ बोलने का काम करते हैं। दस साल से एक ही वादा दोहरा रहे हैं। वादा आज तक पूरा नहीं किया। केवल केंद्र सरकार पर आरोप लगाने का काम करते हैं। दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है। उसने इसपर स्पष्टीकरण दे दिया है। अब केजरीवाल को दिल्ली की जनता और हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को बताना चाहिए पानी की जांच किसने की। तथ्य गलत पाये जाने पर केन्द्र सरकार को केजरीवाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Mahakumbh: शंकराचार्य वासुदेवानंद ने योगी को प्रधानमंत्री और मोदी को राष्ट्रपति बनने की जताई इच्छा, सनातन के उत्थान के लिए कही ये बात

केदरीवाल का आरोप
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल कल से आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा से यमुना नदी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है, जिसके कारण यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। यमुना का पानी जहरीला हो गया है और दिल्ली में जल शोधन तथा जलापूर्ति पर विपरीत असर पड़ेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.