Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी, दोनों दलों ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को 2 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
भाजपा ने जारी किया ह्विप
भाजपा ने 1 अप्रैल को ह्विप जारी कर पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों को बुधवार (2 अप्रैल) को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जयसवाल ने परिपत्र में कहा है कि सदन में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित करने के लिए बुधवार को लाए जाएंगे। भाजपा के सभी सदस्यों से निवेदन है कि वे 2 अप्रैल को पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।
विपक्ष ने भी अपने सदस्यों को जारी किया ह्विप
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने अपने सांसदों को अगले तीन दिनों अर्थात 2, 3 और 4 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। इसमें कहा गया है कि 2, 3 और 4 अप्रैल को सदन में बहुत महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। ऐसे में पार्टी के सभी सदस्य सदन के शुरू होने से स्थगित तक पूरा समय उपस्थित रहकर पार्टी का समर्थन करें।
इसी प्रकार सपा और जदयू ने भी अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।सत्तापक्ष और विपक्ष की तैयारियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि कल सदन में घमासान होना तय है।
Join Our WhatsApp Community