अफ्रीका सहित कई देशों में बड़े पैमाने किए गए हैं भारतीय निवेश, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर आयोजित 17वें सीआईआई एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

113

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अफ्रीका को 12.3 बिलियन डॉलर से अधिक का रियायती ऋण दिया गया है। भारत के कूटनीतिक प्रयास 43 अफ्रीकी देशों में जारी हैं। पिछले 8 साल में भारत से अफ्रीकी देशों में 36 उच्चस्तरीय दौरे किए गए, जबकि इस दौरान अफ्रीका से एक सौ से ज्यादा उच्चस्तरीय दौरे भारत में किए गए हैं।

17वें सीआईआई एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव में विदेश मंत्री ने बताया
विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर आयोजित 17वें सीआईआई एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने अफ्रीका को 12.3 बिलियन डॉलर से अधिक का रियायती ऋण दिया गया है। इसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक विकास की यात्रा में एक विश्वसनीय भागीदारी है। जयशंकर ने कहा कि भारत ने 700 मिलियन अमरीकी डालर की अनुदान सहायता प्रदान की है।

इन देशों में किए गए कामों की दी जानकारी
इस मौके पर विदेश मंत्री जयशंकर ने गाम्बिया, जाम्बिया, मॉरीशस, नामीबिया और दक्षिण सूडान जैसे अफ्रीकी देशों में भारत के किए गए विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाम्बिया में भारत ने नेशनल असेंबली बिल्डिंग का निर्माण किया है और जल आपूर्ति, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में परियोजनाएं शुरू की हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.