Indian fishermen detained: श्रीलंका की जेलों में कैद भारतीय मछुआरों पर क्या बोले विदेश मंत्री, यहां जानें

डॉ. जयशंकर राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान "श्रीलंका की जेलों में कैद भारतीय मछुआरे" के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

89

Indian fishermen detained: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr. S Jaishankar) ने आज राज्यसभा (Rajya Sabha) में कहा कि श्रीलंका (Sri Lanka) की जेलों में कैद भारतीय मछुआरों की जो स्थिति है, वह 1974 और 1976 की घटनाओं के कारण मौजूदा भारत सरकार को विरासत में मिली है।

डॉ. जयशंकर राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान “श्रीलंका की जेलों में कैद भारतीय मछुआरे” के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। श्रीलंका के कानून के बारे में विदेश मंत्री ने बताया कि वहां इस मामले में दो कानून हैं, मत्स्य पालन और जलीय संसाधन अधिनियम 1996 और विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं का मत्स्य पालन विनियमन 1979, जिन्हें 2018 और 2023 में संशोधित कर ज्यादा कठोर सजा, जुर्माना और हिरासत का प्रावधान किया गया था। सजा काट रहे कई लोग नाव के मालिक, कैप्टन या बार-बार अपराध करने वाले हैं, जिसके कारण यह समस्या जटिल हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Bihar: महागठबंधन में दरार, सीएम चेहरे पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा का सवाल?
डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा के सवाल के जवाब में डॉ. जयशंकर ने कहा कि सदन को मालूम है कि एक तरह से हमारी सरकार को यह समस्या विरासत में मिली है। यह समस्या 1974 में शुरू हुई, जब अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा खींची गई। उसके बाद 1976 में मछली पकड़ने के अधिकार क्षेत्र को परिभाषित करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। ये निर्णय इस स्थिति का मूल कारण हैं।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विधानसभा ने उठाया यह बड़ा कदम? यहां जानें

11 और मछुआरे मिले
विदेश मंत्री ने श्रीलंका में कैद मछुआरों के मुद्दे को क्षेत्रीय संदर्भ के साथ रेखांकित करते हुए कहा कि जाहिर तौर पर क्षेत्रीय निकटता के कारण इनमें अधिकांश मछुआरे तमिलनाडु और पुद्दुचेरी से होंगे। श्रीलंका में कैद भारतीय मछुआरों की अद्यतन संख्या के बारे में उन्होंने बताया कि कल तक श्रीलंका की हिरासत में 86 भारतीय मछुआरे थे। आज एक और ट्रॉलर पकड़ा गया है, जिस पर 11 और मछुआरे मिले, जो अब श्रीलंका की हिरासत में हैं। इस तरह कुल 97 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में हैं। इस तरह कुल 83 मछुआरे सजा काट रहे हैं, तीन मछुआरे मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं और 11 मछुआरे आज पकड़े गए हैं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.