आजादी का अमृत महोत्सव: देश के 20 करोड़ घरों की छतों पर लहराएगा तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश में पिछले एक वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

141

देश के नागिरकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतो पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को समीक्षा बैठक भी की जिसमें संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहे।

यह भी पढ़ें – इस कीर्तिमान को प्राप्त करनेवाले तीसरे भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों की छत पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकार भी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। ये डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.