क्या यही है मोहब्बत की दुकान? राक्षस राग पर घिरे रणदीप

भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले क्या करोड़ों-करोड़ लोग राक्षस हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या कहते हैं? क्या आप जनता को राक्षस मानते हैं? बीजेपी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इस प्रदेश में रहने वाली जनता हमारी भगवान है और उस जनता के पुजारी हम हैं।

308

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र कांग्रेस के सीनियर्स ऑब्जर्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने एक विवादित बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। उनके उस बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटर्स को राक्षस कहा था। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल साधते पूछा है कि आप क्या मोहब्बत की दुकान चलाने वाले जनता को राक्षस मानते हैं?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले क्या करोड़ों-करोड़ लोग राक्षस हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या कहते हैं? क्या आप जनता को राक्षस मानते हैं? बीजेपी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इस प्रदेश में रहने वाली जनता हमारी भगवान है और उस जनता के पुजारी हम हैं। आप राक्षस भी कह रहे हैं और श्राप भी दे रहे हैं। आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं। आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग बोले, यह कांग्रेस के संस्कार
प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब इन्हें श्राप देगी। कांग्रेस के संस्कार और परिपाटी का परिचय दिया गया है। गांधी परिवार हमेशा से अपने आप को लोकतंत्र के ऊपर मानते आए हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी ने अपमान किया है। राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने अपमान किया है। लोकतंत्र में जनता भगवान होती है। गांधी परिवार अभी तक बीजेपी के नेताओं को गाली दे रहा था और अब जनता को गाली दे रहे हैं। लोकतंत्र मैं इनका कहीं स्थान नहीं है।

जो भाजपा समर्थक हैं, वो राक्षस प्रवृत्ति के हैं – सुरजेवाला
हरियाणा के कैथल में आयोजित कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन में रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि जो लोग बीजेपी को वोट देते हैं और बीजेपी समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं।.’

यह भी पढ़ें – प्रशांत किशोर ने विपक्षी एकता की निकाल दी हवा, कह दी ये बात

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.