उप्रः अब मुख्यमंत्री खुद सुनेंगे लोगों की शिकायत, सप्ताह में इस दिन करेंगे ‘जनता दर्शन’

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने तथा समाधान के लिए अपना विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।

107

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी सरकार में 4 अप्रैल से एक बार फिर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हर दिन सुबह नौ बजे से जनता की फरियाद सुनेंगे।

ये भी पढ़ें – पद से हटाए गए इमरान खान, अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर नजर

कोरोना के कारण बंद हो गया था कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी की 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया था। कोविड के दौरान रुकावट आई। बाकी समय मुख्यमंत्री योगी जनता से रूबरू होते रहे। उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहे। योगी सरकार-01 में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी संगठन पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जनसुनवाई के लिए लगाया गया था। इस बार भी जनता की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल से अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन शुरू किया है। अब यह जनता दर्शन हमेशा चलेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.