Jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने 21 अप्रैल (सोमवार) को झारखंड (Jharkhand) में नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxal eradication campaign) में एक करोड़ के इनामी सहित आठ माओवादियों को ढेर (eight Maoists killed) किए जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।”
यह भी पढ़ें- BCCI: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का क्या हुआ?
209 कोबरा बटालियन
उल्लेखनीय है कि झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ क्षेत्र में 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के एक विशेष संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से तीन की शिनाख्त हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, 200 से अधिक गिरफ्तार
10 लाख का इनामी नक्सली
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव और जोनल कमेटी मेंबर 10 लाख का इनामी साहब राम मांझी है। घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर और एक रिवॉल्वर बरामद की गई है।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community