60 years of VHP: केंद्रीय संगठन महामंत्री ने संगठन कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की षष्टिपूर्ति यानी 60 वर्ष की पूर्णता पर संगठन को उस स्वरूप में पहुंचना है, जिसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने रखा है।

107

60 years of VHP: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की षष्टिपूर्ति यानी 60 वर्ष की पूर्णता पर संगठन को उस स्वरूप में पहुंचना है, जिसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं ने रखा है। इन 60 वर्षों में विश्व के 33 देशों में विश्व हिंदू परिषद ने संगठन को खड़ा किया है। समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए कार्य करना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि, संपूर्ण हिंदू समाज का यह संगठन बने इस भाव को जागृत कर इसे अपने जीवन में उतारना यह उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लेकर कार्यकर्ता हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य करें।

जिला पदाधिकारियों को किया संबोधित
परांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बैठक में भाग लेने के बाद मुंबई लौटने के क्रम में रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन एकर्स में विहिप के रांची विभाग अंतर्गत प्रांत और जिला के पदाधिकारियों को 17 जुलाई को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस पर हिंदू समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए देश के 9000 प्रखंडों में प्रखंडशः भव्य कार्यक्रम करने की योजना है। झारखंड में भी सभी जिलों के सभी प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर बड़े कार्यक्रम करने की तैयारी में परिषद के कार्यकर्ता योजना पूर्वक लगें।

UP Politics: सीएम योगी के साथ ‘दरार’ की अटकलों के बीच केशव मौर्य किया यह पोस्ट, जानें क्या है राजनैतिक महत्व

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, रेखा जैन, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, प्रांत विशेष संपर्क सह प्रमुख प्रिंस अजमानी और प्रांत अर्चक पुरोहित सहप्रमुख मनोज पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.