Jharkhand Politics: भाजपा में आज शामिल हो सकते हैं JMM नेता सोरेन! कई विधायकों के साथ पहुंचे दिल्ली

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वे अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।

335

झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले यहां बड़ी राजनीतिक हलचल (Political Stir) देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) रविवार (18 अगस्त) को भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं। वे कोलकाता (Kolkata) से दिल्ली (Delhi) गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो चंपई सोरेन और भाजपा के बीच बातचीत चल रही है। जेएमएम के समीर मोहंती, लोबिन हेंब्रम और रामदास सोरेन चंपई के संपर्क में तीन विधायक हैं, जिनके साथ चंपई सोरेन भाजपा में जा सकते हैं।

शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा था कि वे जहां थे, वहीं हैं। इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन रविवार सुबह वे दिल्ली पहुंच गए हैं। चंपई कल रात ही कोलकाता पहुंच गए थे। वे कोलकाता के पार्क होटल में ठहरे थे।

यह भी पढ़ें – Bomb Threats: जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

भाजपा नेताओं से मुलाकात
देर रात कोलकाता में उन्होंने वहां भाजपा नेताओं से मुलाकात की। शनिवार को चंपई ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया था।

हम जहां थे, वहीं हैं: चंपई सोरेन
शनिवार (17 अगस्त) को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, इसमें कितनी सच्चाई है? इस पर उन्होंने कहा, हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। क्या सच है, क्या झूठ है। हम जहां हैं, वहीं ठीक हैं। उन्होंने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया और आज खबर आई कि वे चार-पांच विधायकों के साथ दिल्ली गए हैं।

क्या सीएम पद से हटाए जाने से चंपई नाराज हैं?
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से रिहा हुए हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके वापस आने के बाद जेएमएम में अंदरूनी तनाव साफ तौर पर दिख रहा है, खास तौर पर पार्टी के अंदर नेतृत्व और वफादारी को लेकर। लेकिन जून में जब हेमंत जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने फिर से सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ले ली। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन इस फैसले से खुश नहीं हैं। इसके बाद से ही उनके जेएमएम छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.