Assembly elections: जेपी नड्डा का जम्मू एवं कश्मीर दौरा, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही ये हैं कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

65

Assembly elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
माना जा रहा है कि केन्द्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर वे वहां की तैयारियों का जायजा लेंगे। हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर की पांच सीटों में से भाजपा ने जम्मू की दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है।

Prime Minister Modi तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया,स यहां जानिये पूरा कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंदर राणा ने मीडिया को बताया कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा अपनी यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने नड्डा के इस दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी का हर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.