भारतीय न्याय संहिता से तीन साल में मिलेगा न्याय : Amit Shah

अमित शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता उप राष्ट्रपति की मिमिक्री पर वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा अपमान है। उप राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। उन्हें उसे पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

148

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि भारतीय न्याय संहिता (Indian Judicial Code) के लागू होने से देशभर में लोगों को आपराधिक मामले (criminal cases) में तीन साल के भीतर न्याय (Justice) मिलना सुनिश्चित होगा। नई न्याय प्रक्रिया देशवासियों के हित में है।

नवनियुक्त एएसआई व कांस्टेबलों को दिए नियुक्ति पत्र
अमित शाह शुक्रवार की शाम चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Chandigarh College of Engineering and Technology) में करीब चार सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एकत्र लोगों को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान पुलिस की 25 नई टाटा सफारी गाडिय़ों को हरी जल्दी दिखाई। शाह ने करीब सात सौ नवनियुक्त एएसआई व कांस्टेबलों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए। अमित शाह ने चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर बिल्डिंग में 88 करोड़ की लागत से तैयार देश के पहले सेंटर फॉर साईबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन किया।

हिमाचल बॉय हॉस्टल के 140 कमरों का उद्घाटन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से तैयार हिमाचल बॉय हॉस्टल के 140 कमरों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता को देशवासियों के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे आम आदमी के लिए न्याय प्रणाली सगुम बनेगी। इसे जल्द ही चंडीगढ़ सहित देश के दूसरे राज्यों में लागू कर दिया जाएगा।

उप राष्ट्रपति की मिमिक्री और वीडियोग्राफी देश के लिए बड़ा अपमान
गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस पर बहस करनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस के नेता संसद का बहिष्कार कर गए। उन्हें पता है कि वह 2024 में चुनाव हार रहे हैं। इसलिए वह जनता के मुद्दों को लेकर बात ही नहीं करना चाहते हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता उप राष्ट्रपति की मिमिक्री पर वीडियो बनाते हुए देखे जा रहे हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा अपमान है। उप राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। उन्हें उसे पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। इसी वजह से ही देश के लोग कांग्रेस पार्टी को बार-बार चुनाव में हरा रहे हैं।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – भारत ने बैंकॉक में IONS कार्य समूहों के सह-अध्यक्ष का पदभार संभाला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.