Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमीन पर कब्जे का मुद्दा, मुश्किल में अरविंद केजरीवाल

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनके चेहरे पर चिड़चिड़ापन और घबराहट साफ झलकती है।

57

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए प्रचार (Campaign) आज शाम खत्म हो जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के भ्रष्टाचार (Corruption) का एक मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती (MLA Somnath Bharti) के खिलाफ जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ मीठापुर गांव में अवैध तरीके से जमीन हड़पने का मामला उजागर किया है।

आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनके चेहरे पर चिड़चिड़ापन और घबराहट साफ झलकती है। लेकिन आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार है।

यह भी पढ़ें – Delhi Assembly Polls: भाजपा के लिए वोट मांगे दिल्ली पहुचें आंध्र के मुख्यमंत्री, जानें क्या है ‘मौसम और राजनीतिक प्रदूषण’

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के करीबी व्यक्ति ने जैतपुर में एक व्यक्ति की जमीन हड़प ली है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने नवंबर 2023 में एफआईआर दर्ज की थी। भाजपा सांसद संबित महापात्रा ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है। इस क्लिप में दिखाया गया है कि सोमनाथ भारती जांच अधिकारी पर चार्जशीट दाखिल करने से पहले जांच के कागजात फाड़ने का दबाव बना रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें रिश्वत लेने का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। आप के लोग हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। फर्जी वोट बनाने और फर्जी वोटिंग करने का काम आप के लोग करते हैं। इस बार जनता घोटालेबाजों के मुंह पर कालिख पोत देगी।

चुनाव से पहले जमीन कब्जे पर मचा बवाल
सोमनाथ भारती ने कहा है की जमीन पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया है आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि बिना किसी निजी स्वार्थ के दिल्ली हाईकोर्ट में मैं जमीन का मुकदमा लड़ा अदालत ने विवादास्पद जमीन पर स्टे आर्डर दे दिया दिल्ली हाई कोर्ट के केस नंबर W.P C 13994/ 2023 दर्ज है । इसे महावीर प्रसाद बनाम ग्राम सभा मीठापुर में देखी जा सकती है।

विवादों में घिरे रहे हैं सोमनाथ भारती
सोमनाथ भारती का विवादों से गहरा नाता है। उन पर दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर के दफ्तर में पिटाई करने का मामला भी दर्ज है। उन्होंने पहले दिल्ली नगर निगम दफ्तर में घुसकर इंजीनियर की सरेआम पिटाई की फिर हंगामा किया और बाद में धरना दिया।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.