Lok Sabha Election Exit Poll: राजस्थान में भाजपा का पलड़ा भारी, कांग्रेस को भी संतोष

राजस्थान में पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा था। साल 2019 और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

365

Lok Sabha Election Exit Poll: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुए एग्जिट पोल के परिणामों में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। साथ ही कांग्रेस को भी राहत की सांस दी है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, चार जून को नतीजों के ऐलान के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल के परिणाम भाजपा को लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप नहीं दे रहे हैं लेकिन भाजपा को 21 से 23 सीटें के साथ बढत अवश्य दर्शा रहे हैं। एग्जिट पोल कांग्रेस को भी अधिकतम सात सीटों पर जिताऊ मान रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। इसमें भाजपा को 51 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है तो, इंडिया गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। फिलहाल, एनडीए के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।

भाजपा की 20 सीटों पर जीत
इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को बीस सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस चार सीट पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 25 में से एक भी सीट पर जीत का परचम नहीं लहरा पाई थी। आज तक के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 16 से 19, इंडिया गठबंधन को पांच से सात और अन्य को एक से दो सीट मिल सकती है।

एग्जिट पोल
एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में भाजपा को 21 से 23, दैनिक भास्कर के सर्वे में 18 से 22, इंडिया टीवी सीएनएक्स और जन की बात के सर्वे में 21 से 23, न्यूज 24 टुडे चाणक्य और न्यूज नेशन के सर्वे में 22-22, रिपब्लिक भारत मेट्रिक के सर्वे में 22 से 24, टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे में 18 और टीवी9 भारतवर्ष पोलस्टार्ट के सर्वे में 19 सीटें बताई जा रही है, जबकि एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को दो से चार, दैनिक भास्कर के सर्वे में तीन से सात, इंडिया टीवी सीएनएक्स और जन की बात के सर्वे में दो से चार, न्यूज 24 टुडे चाणक्य के सर्वे में दो, न्यूज नेशन के सर्वे में तीन, रिपब्लिक भारत मेट्रिक के सर्वे में तीन, टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे में सात और टीवी9 भारतवर्ष पोलस्टार्ट के सर्वे में 5 सीटें मिलती दिखाया गया है।

Hindusthan Post exit poll: महाराष्ट्र में महायुति को 30, महाविकास अघाड़ी को 18 सीटें, दो केंद्रीय मंत्रियों की हार

पिछले चुनाव का हाल
राजस्थान में पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा था। साल 2019 और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 में नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा समर्थित हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) को जीत हासिल हुई थी। इस साल राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में हुए थे। राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.