Lok Sabha election results: केरल में कमल खिलेगा कमल? इन दो सीटों पर भाजपा को बढ़त

भारतीय जनता पार्टी के लिए अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण रहे केरल राज्य से उसे कुछ सुकून मिलता दिख रहा है। भाजपा के त्रिशूर से प्रत्याशी सुरेश गोपी 58,107 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जिसे निर्णायक माना जा रहा है।

374

Lok Sabha election results: भारतीय जनता पार्टी के लिए अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण रहे केरल राज्य से उसे कुछ सुकून मिलता दिख रहा है। भाजपा के त्रिशूर से प्रत्याशी सुरेश गोपी 58,107 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जिसे निर्णायक माना जा रहा है। हालांकि शुरूआती दौर में पिछड़ने के बाद त्रिवेन्द्रम से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कांग्रेस के दिग्गज शशि थरूर को 23,930 मतों से पछाड़ दिया है।

त्रिशूर
त्रिशूर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोपी को अब तक हुई मतगणना में 2,92,992 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के एडवोकेट सुनील कुमार को 2,35,718 मत मिले हैं। कांग्रेस के बड़े नेता मुरलीधरन भी यहां कुछ कम 2,30, 118 मत लेकर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

त्रिवेन्द्रम
त्रिवेन्द्रम की प्रतिष्ठित सीट पर केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर 189982 मत प्राप्त करके कांग्रेस के शशि थरूर से 23,930 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। शशि थरूर को 166052 मत मिले हैं। यहां माकपा के पी. रविन्द्रन 130028 मतों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

South India में क्षेत्रीय पार्टियों को ज्यादा सीटें, भाजपा का कर्नाटक और तेलंगाना में बेहतर प्रदर्शन

कांग्रेस का दबदबा बरकरार
वायनाड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 लाख 15 हजार वोटों से निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
केरल में कांग्रेस का दबदबा बरकरार है। दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस राज्य की 20 में से 13 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 02 सीट पर, मार्क्सवीदी कम्युनिष्ट पार्टी 01 पर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 02 पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 01 सीट पर आगे चल रही हैं। केरला कांग्रेस 01 सीट पर आगे चल रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.