Lok Sabha Election Results: दिल्ली में भाजपा दोहराएगी इतिहास? अभी तक का जानिए हाल

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साढ़े ग्यारह बजे तक के मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

461

Lok Sabha Election Results: देश में लोकसभा की सभी सीटों के लिए गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साढ़े ग्यारह बजे तक के मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा और इंडी गठबंधन का सीधा मुकाबला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम से योगेंद्र चंदोलिया, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत और चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Norway Chess: आर प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को दी मात

जानें कौन कितने वोटों से आगे

चांदनी चौक से बीजेपी 3895 वोटो से आगे
ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा 12263 से आगे
न्यू दिल्ली से बांसुरी स्वराज 18480 से आगे
नॉर्थ ईस्ट से मनोज तिवारी कन्हैया कुमार से 41579 से आगे
नॉर्थ वेस्ट से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया 65344 से आगे
साउथ दिल्ली से बीजेपी के रामवीर विधुरी 20206 से आगे
वेस्ट दिल्ली से कमलजीत 38397 से आगे

यह भी पढ़ें- Central Gaza पर इजराइली हमला, 11 मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

सभी सात सीटों पर भाजपा
एक घंटे पहले सात सीटों में से तीन सीटों पर बढ़त का फासला बेहद कम था। चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल आगे चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.