Lok Sabha Elections: अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सर्वाधिक तो ‘इस’ प्रदेश में सबसे कम हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिन 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।

408

Lok Sabha Elections: के सातवें एवं अंतिम चरण में सात राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर शनिवार सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक औसतन 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 69.89 प्रतिशत और बिहार में सबसे कम 48.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बिहार में सबसे कम मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार में 48.86 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 66.56 प्रतिशत, झारखंड में 67.95 प्रतिशत, ओडिशा में 62.46 प्रतिशत, पंजाब में 55.20 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.00 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक यहां 62.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

PC Chacko: NCP ‘शरदचंद्र पवार’ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने पीसी चाको, जानें कौन हैं ये

58 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिन 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है। शाम 6 बजे तक मतदान के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। चार जून को मतगणना होगी और नतीजे भी उसी दिन आएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.