Lok Sabha Elections: यह चुनाव राम मंदिर बनवाने और…! अनुराग ठाकुर ने साधा इंडी गठबंधन पर निशाना

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के लोग कहते हैं कि मोदी आएगा तो मुसलमान खत्म हो जायेगा। मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है।

338

Lok Sabha Elections: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिद्धार्थनगर में कहा कि लोकसभा का यह चुनाव दो विचारधाराओं राम मंदिर बनवाने तथा राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों के बीच है। जनता ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

10 साल में देश नई ऊंचाई पर पहुंचा
उन्होंने सिद्धार्थनगर के बीएसएनएल मैदान में 1 मई को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में पीएम मोदी ने विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

कांग्रेस पर तीखा हमला
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के लोग कहते हैं कि मोदी आएगा तो मुसलमान खत्म हो जायेगा। मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण काटने वाली पार्टी कांग्रेस और उनकी सहयोग पार्टियां है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कि इतनी संवेदना मर गई थी कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के उपरांत उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने तक नहीं गए। जब एक माफिया मुख्तार अंसारी की मौत होती है, तब वह शोक संवेदना व्यक्त करने उसके घर पहुंच जाते हैं। सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

भाजपा प्रत्याशी जगदंबिकापाल को वोट देने की अपील
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस चुनाव में सिद्धार्थ नगर की जनता जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर अपना आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी जगदंबिकापाल को देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में आई है देश को गर्त में डालने का कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टचार के आकंठ में डूबी रहती है। प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनी है तब-तब गुंडई और अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने जनता से अपील किया कि सिद्धार्थ नगर के विकास के लिए, राष्ट्र के उत्थान के लिए सभी लोग एक जुट होकर भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल को अपना जन समर्थन देकर उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताने का कार्य करें। इसमें जगदम्बिकापाल, विधायक जय प्रताप सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.