किसकी होगी जीत, कौन होगा चित? महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक घमासान पर होगी सर्वोच्च सुनवाई

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वासमत हासिल कर चुके हैं। विधानसभा स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट के व्हिप को मान्यता दी थी।

118

सर्वोच्च न्यायालय महाराष्ट्र के राजनीतिक मसले पर सुनवाई करेगा। उद्धव गुट ने राज्यपाल की ओर से एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के फैसले को चुनौती दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर की ओर से एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से जारी व्हिप को मान्यता देने को चुनौती दी गई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वासमत हासिल कर चुके हैं। विधानसभा स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट के व्हिप को मान्यता दी थी। उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि पार्टी अभी भी उन्हीं की है, इसलिए शिंदे गुट के व्हिप को मान्यता नहीं दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या आ रही है कोरोना की चौथी लहर? जानिये, 24 घंटे में मिले मरीज मिले

1 जुलाई को न्यायालय ने कही थी ये बात
1 जुलाई को वकील कपिल सिब्बल ने शिवसेना की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन करते हुए कहा था कि शिंदे कैंप का किसी के साथ विलय नहीं हुआ है। अब फ्लोर में दोनों पक्ष व्हिप जारी करेंगे। यह अवैध होगा। तब कोर्ट ने कहा था कि हमारी स्थिति पर नजर है। हमने दरवाजे बंद नहीं किए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.