Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहुंचे नई दिल्ली, जानें में क्या है एजेंडे

44

Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति (President of Maldives) मोहम्मद मुइज़्ज़ू (Mohamed Muizzu) और मालदीव की प्रथम महिला First (Lady of Maldives) साजिदा मोहम्मद (Sajida Mohamed) 6 अक्टूबर (रविवार) को भारत (India) की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा (bilateral visit) पर नई दिल्ली (New Delhi) पहुंचे।

उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किरीटी वर्धन सिंह ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज़्ज़ू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat: सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदुओं को इस बात को लेकर किया आगाह, जानें क्या कहा

भारत-मालदीव संबंधों में किस तरह से गिरावट आई?
चीन समर्थक रुख रखने वाले मुइज्जू के नवंबर में शीर्ष पद संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में भारी तनाव आ गया है। शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। इसके बाद भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह नागरिकों को तैनात किया गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मुइज्जू की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और लोगों के बीच मजबूत संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। मंत्रालय ने कहा, “मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे।”

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: रोहतास में सोन नदी में डूबे छह बच्चें, तलाश जारी

मोहम्मद मुइज़ू की भारत यात्रा का एजेंडा
अपनी यात्रा के दौरान, मुइज़ू मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे, ऐसा कहा गया है। मुइज़ू का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। दिल्ली के अलावा, वह मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वह व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है।”

यह भी पढ़ें- Chennai Air Show: 92वें वायुसेना दिवस पर वायुसेना ने दिखाई शानदार हवाई कलाबाजियां, यहां देखें वीडियो

मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगस्त में मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा की, जिसने मुइज़ू की आगामी यात्रा के लिए आधार तैयार किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्री की मालदीव की हालिया यात्रा के बाद राष्ट्रपति मुइज़ू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।” मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों में माले की पिछली सरकार के कार्यकाल में वृद्धि देखी गई।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.