Manmohan Singh funeral: राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर पूरा हुआ पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार

मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर (गुरुवार) रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

122

Manmohan Singh funeral: पूर्व प्रधानमंत्री (former Prime Minister) मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का अंतिम संस्कार (last rites) दिल्ली (Delhi) के निगमबोध घाट श्मशान घाट (Nigambodh Ghat crematorium) पर किया गया। मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर (गुरुवार) रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले पहले सिख सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: धमतरी और गरियाबंद जिले में एनआईए ने मारा छापा, जानें क्या है प्रकरण

निगमबोध घाट
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक बयान में कहा, “सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा।”

यह भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: संगम में लगाएं आस्था की डुबकी, कैसे पहुंचें कुंभ?

2023 में राज्यसभा
गुरुवार रात 8:06 बजे उन्हें नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन की पुष्टि की गई। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों कांग्रेस की हार के बाद सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अगस्त 2023 में राज्यसभा में अपनी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। वे इसके सदस्य थे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.