मिशन लोकसभा चुनावः बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी की टीम में इनको मिली जगह

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी बिहार में युद्ध स्तर पर अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।

190

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर के बिहार प्रदेश भाजपा ने अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपनी टीम का गठन किया है, जिसमें कुछ पुराने चेहरे को बाहर का रास्ता दिखाते हुए, कुछ नए चेहरे को तवज्जो दी गई है।

गुरु प्रकाश पासवान सहित कई नेताओं को विशेष जगह
भाजपा की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें गुरु प्रकाश पासवान, मिथिलेश तिवारी और शीला प्रजापति जैसे नेताओं को विशेष जगह दी गई। बिहार भाजपा की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसकी मुताबिक 12, प्रदेश उपाध्यक्ष,6 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री के अलावा एक मुख्यालय प्रभारी,दो सह प्रभारी,दो कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री की सूची जारी की गई है।

इनको बनाया बया प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा के तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक सिद्धार्थ शंभू, भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

‘मेरी मिट्टी-मेरा देश’ अभियान शुरू, सीएम शिंदे ने बताया लक्ष्य

इनको बनाया गया प्रदेश महामंत्री
इसके साथ ही शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वही नंदलाल चौहान, प्रियंवदा केसरी, सरोज झा संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव अनिल कुमार ठाकुर, अमित दांगी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इनको बनाया गया सह प्रभारी
अरविंद शर्मा को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही दिलीप मिश्रा और जितेंद्र कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया। जबकि राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह कोषा अध्यक्ष नितिन अभिषेक को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने बिहार कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय को बनाया है। डॉक्टर सुग्रीव और ज्ञान प्रकाश ओझा को शाह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। यह लिस्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के तरफ से जारी किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.