mizoram के मुख्यमंत्री करेंगे कूकी-जो और मैतेई समुदायों के बीच मध्यस्थता, रुकेगी हिंसा?

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लालदुहोमा को मणिपुर आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि वह मणिपुर जाएंगे।

123

mizoram के मुख्यमंत्री लालदुहोमा पिछले करीब 16 महीने से मणिपुर में जारी हिंसा के मद्देनजर कूकी-जो और मैतेई समुदायों के बीच बातचीत की मध्यस्थता करेंगे। इसके लिए वे मणिपुर की राजधानी इंफाल जाएंगे।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लालदुहोमा को मणिपुर आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि वह मणिपुर जाएंगे। हालांकि, उन्होंने दोनों समुदायों के बीच मध्यस्थता के सवाल पर कोई बात नहीं की।

लालदुहोमा ने गृहमंत्री शाह को दी थी सलाह
28 जुलाई को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से हुई थी। लालदुहोमा ने गृहमंत्री शाह को सलाह दी थी कि वे मणिपुर के कुकी-जो के प्रतिनिधि संगठन इंडीजीनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के प्रतिनिधियों के साथ गृहमंत्री शाह सीधे बातचीत करें।

 MLA disqualification case: क्या उद्धव ठाकरे को मिलेगी सर्वोच्च न्यायालय से राहत? उल्हास बापट ने कही ये बात

 शांति वार्ता की जमीन तैयार
उल्लेखनीय है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री सिंह ने 31 अगस्त को मणिपुर विधानसभा सत्र के दौरान कहा था कि मैतेई और कूकी-जो के बीच शांति वार्ता की जमीन तैयार हो रही है। शीघ्र ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंच जाएगा। देखना यह है कि मिजोरम के मुख्यमंत्री द्वारा दोनों ही पक्षों के बीच मध्यस्थता का कोई असर होता है या नहीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.