शिवसेना भवन के पास हनुमान चालिसा भी नहीं चलता?

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना रामनवमी का पर्व हनुमान चालिसा गायन से कर रही है। इसका एक कार्यक्रम दादर स्थित शिवसेना भवन के पास हुआ।

116

राम नवमी के दिन भगवान राम के परम भक्त हुनमान का चालिसा भी नहीं बजाने दिया गया। अपनी वाणी और विचारों से हिंदुत्व की अलख जलानेवाले शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के शिवसेना भवन के सामने जब हनुमान चालिसा का पाठ लगाया गया तो पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इस प्रकरण में तीन मनसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

रविवार की सुबह राम नवमी का शुभ मुहूर्त था, स्थान शिवसेना भवन के सामने का हिस्सा, मनसे की गाड़ी में लगे लाउड स्पीकर पर हनुमान चालिसा का पाठ चल रहा था। इस बीच छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क पुलिस ने कार्रवाई कर दी और इस आयोजन के प्रमुख मनसे के यशवंत किल्लेदार को पुलिस थाने ले गए।

इस समाचार में जितने भी नाम हैं सब हिंदुत्व के पुरोधाओं से संबद्ध हैं। राम मंदिर निर्माण में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की भूमिका स्पष्ट, निर्देश कट्टर रहा। उनके पक्ष का मुख्यालय हिंदुत्व का केंद्र माना जाता है। परंतु, अब उसके आसपास हनुमान चालिसा गायन से पुलिस पकड़ती है। हिंदवी स्वराज्य के पुरोधा, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बने पुलिस थाने के कर्मचारी मनसे के यशवंत किल्लेदार को हनुमान चालिसा पठन करने के आरोप में उठा ले गए।

इसे मराठी में पढ़ें – शिवसेना भवनासमोर मनसेकडून भोंग्यावर ‘हनुमान चालीसा’ पठण

अब हनुमान चालिसा पर प्रतिबंध!
एक हिंदूवादी नेता कहते हैं, हमारे क्रांतिवीरों ने अंग्रेजों से बड़ी लड़ाई लड़ी। सैकड़ो युवा क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, अपने स्वतंत्र देश के लिए। उनके त्याग को यश प्राप्ति हुई, भारत स्वतंत्र हुआ परंतु, धार्मिक उन्मादियों के कारण उसका धार्मिक विभाजन हो गया। एक नया राष्ट्र बना जिसका धर्म इस्लाम था।

इस्लाम माननेवाले राष्ट्र में हिंदू अल्पसंख्यक अपनी जान की खैर मांग रहे हैं, उनके धार्मिक प्रतीक, बेटियां सब बहुसंख्य मुस्लिमों के निशाने पर हैं। जबकि सर्व धर्म समभाव वाले हमारे देश में बांग बराबर बज रही है, लगाम में है तो हनुमान चालिसा पाठ।

मनसे की घोषणा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सार्वजिनक सभा में घोषणा की है, मस्जिदों से लाउड स्पीकर पर होनेवाली बांग को नियंत्रण में लाओ अन्यथा उन स्थानों पर दोगुना आवाज में हनुमान चालिसा बजाएंगे। इसी के अनुरूप मनसे सैनिकों ने विभिन्न स्थानों पर लाउड स्पीकर लगाकर (मस्जिद का सामने नहीं) हनुमान चालिसा का पाठ शुरू किया है। जिस पर पुलिस कार्रवाई हो रही है। साकीनाका में साढ़े पांच हजर रुपए का दंड और मनसे पदाधिकारी पर प्रकरण पंजीकृत किया गया है। इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क पुलिस मनसे पदाधिकारी यशवंत किल्लेदार को भी अपने साथ थाने ले गई। उनके साथ लाउड स्पीकर और गाड़ी भी थाने ले जाई गई है। इस प्रकरण में तीन मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.