मप्र : 16 नगर निगमों में से नौ पर लहराया भाजपा का परचम, कांग्रेस-आप का ऐसा रहा हाल

मप्र में कुल 16 नगर निगम है, जिनमें से नौ नगर निगमों के महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

149

मध्य प्रदेश में दो चरणों में हुए नगरीय निकाय निर्वाचन की स्थिति 20 जुलाई को हुई मतगणना के बाद साफ हो गई है। राज्य में कुल 16 नगर निगम है, जिनमें से नौ नगर निगमों के महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस केवल पांच नगर निगम और एक पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा जमाया है।

हालांकि, 5 नगर निगमों में भले ही कांग्रेस के महापौर जीते हों लेकिन वहां पार्षद भाजपा के ज्यादा जीते हैं। रीवा में 18 पार्षद भाजपा और 16 कांग्रेस, 11 अन्य। मुरैना में नगर निगम परिषद में बहुमत न भाजपा का है, न कांग्रेस का है। यहां 14 भाजपा, 19 कांग्रेस एवं 14 सपा, बसपा, अन्य। इसी तरह ग्वालियर में 66 में से 36 पर भाजपा और 19 पर कांग्रेस पार्षद जीते हैं। जबलपुर में 79 में से 39 भाजपा और कांग्रेस के केवल 30 पार्षद जीते हैं। सिंगरौली में 45 में से 23 भाजपा और कांग्रेस के केवल 13 पार्षद हैं। कटनी नगर निगम के 45 वार्डों में से भाजपा के 27 व कांग्रेस, 15 व 3 अन्य पार्षद जीते हैं।

इसी तरह प्रदेश की 76 नगरपालिकाओं में से 50 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि 15 में स्थिति अच्छी है। कांग्रेस 76 नगर पालिका में से कुल 11 सीट जीत पायी है। वहीं, 255 नगर परिषद में से 185 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, 46 में हमारी स्थिति अच्छी है। कुल (231), कांग्रेस को 24 में जीत मिली है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में 98 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 54 सीटों पर विजयी हुई थी, कुल 55 प्रतिशत, इस वर्ष 76 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है, जीत का प्रतिशत 85 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2014 में 264 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 154 सीटों पर विजयी हुई थी। कुल 58 प्रतिशत, इस वर्ष 255 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 231 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है। जीत का प्रतिशत 90.58 प्रतिशत रहा है।

कटनी, रायसेन, राजगढ, सागर, जबलपुर, सिवनी, देवास, सीहोर, नरसिंहपुर, रीवा, मुरैना इन जिलों की नगर परिषदों में भाजपा का प्रदर्शन लगभग शत प्रतिशत रहा है। विदिशा, छिंदवाडा, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर इन पांच जिलों की नगर पालिकाओं में हम शत प्रतिशत जीते है।

छिंदवाडा जिले की तीनों नगर पालिकाओं (अमरवाडा, चौरई और परासिया) में भाजपा जीती है। जबलपुर में 8 में से 6 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। मुरैना में 5 में से 4 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। रीवा में 12 में से 11 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है। ग्वालियर में सभी 5 नगर परिषदों में कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा का प्रदर्शन बेहतर है। कटनी में 3 नगर परिषद में से 3 में भाजपा विजयी हुई है।

16 नगर निगम के 884 वार्डों में से 491 वार्डो में भाजपा विजयी रही। सिर्फ 274 स्थानों पर कांग्रेस और अन्य पर 109 पार्षद विजयी रहे। वहीं, 76 नगरपालिकाओं के 1795 वार्डों में से 975 वार्डों में भाजपा विजयी रही। 571 स्थानों पर कांग्रेस और 249 पर अन्य पार्षद विजयी रहे। इसी तरह 255 नगर परिषदों के 3828 वार्डों में 2002 वार्डो में भाजपा विजयी रही। 1087 स्थानों पर कांग्रेस और 739 पर अन्य पार्षद विजयी रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.