नेताजी को ‘वंदे भारत’ पसंद है, देश के 60 सांसदों ने रखी मांग

वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं देश की अधिकतम गति से संचालित सेवाएं हैं। इसमें तेज गति के अलावा सुविधाएं एकदम हवाई जहाजों जैसी अत्याधुनिक हैं। इसके कारण यह ट्रेन लोगों की बीच कुछ ही समय में प्रिय हो गई है।

132

वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के चंद दिनों में ही देश के 60 सांसदों ने अपनी मांग रखनी शुरू कर दी है। इसमें इन सांसदों ने अपने विभिन्न क्षेत्रों के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग की है। इसमें सबसे अधिक सांसद एनडीए के हैं।

सांसदों ने लिखा पत्र
जिन 60 सांसदों ने रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखा है, उसमें 14 सांसद विपक्ष के हैं, जबकि 46 सांसद नेशनल ड्मोक्रेटिक अलायंस के हैं। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरू करने की मांग की है। इसी प्रकार संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने धारवाड से बेंगलुरू के बीच सेना संचालित करने की मांग की है। केंद्रीय नागरी विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से सेवा शुरू करने की मांग रखी है।

मुंबई गांधीनगर सेवा सुपरहिट
वर्तमान में जस वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन हो रहा है। इसमें बिलासपुर-नागपुर सेवा में यात्रियों का प्रतिसाद कम रहा है। इस सेवा में यात्रियों की संख्या 55 प्रतिशत रही है। जबकि, मुंबई गांधीनगर के बीच चलनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सबसे अधिक प्रतिसाद मिला है। जिसकी ऑक्यूपेन्सी दर 126 प्रतिशत के लगभग है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.