सोमैया का सम्मान करने वाले भाजपा कार्यकर्ता अब होंगे गिरफ्तार? जानिये, क्या है आरोप

पुणे में जंबो कोरोना सेंटर में एक सौ करोड़ रुपये का घोटाले की शिकायत करने गए किरीट सोमैया पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमले का प्रयास किया था।

109

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया का पुणे में सम्मान करने वाले 350 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनमें पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष बापू मानकर, पार्षद प्रदीप देसरडा, दत्ता खाड़े आदि शामिल हैं। मामले में अभी तक किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार पुणे महानगरपालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगैर अनुमति के किरीट सोमैया को सम्मानित किया था और नगर निगम परिसर में नारेबाजी की थी। इस मामले में मनपा की शिकायत पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शनिवार रात मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है।

शिवसेना कार्यकर्ताओंं पर हमले का आरोप
बता दें कि पुणे में जंबो कोरोना सेंटर में एक सौ करोड़ रुपये का घोटाले की शिकायत करने गए किरीट सोमैया पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमले का प्रयास किया था। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आठ शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था।

कार्यकर्तओं ने किया था सम्मान
उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसी जगह पर एक कार्यक्रम आयोजित करके किरीट सोमैया को सम्मानित किया था। महानगरपालिका ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा था कि सरकारी कार्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने इस मामले में 12 फरवरी की रात मामला दर्ज किया है और मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.