निशाने पर नेता विपक्ष, देवेंद्र के बाद अब दरेकर को दिया ‘दम’… ऐसा है प्रकरण

महाराष्ट्र में जांच की आंच अब विपक्षी नेताओं को एक-एक करके लग रही है।

100

विधान परिशद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर अब मुंबई पुलिस के निशाने पर हैं। माता रमाबाई पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। यह प्रकरण मुंबई बैंक से संबंधित है। इस प्रकरण के माध्यम से महाविकास आघाड़ी सरकार ने प्रवीण दरेकर को ‘दम’ (आपराधिक प्रकरण दर्ज करके फंसाया) दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण दरेकर कई वर्षों से मजदूर का कागज पत्र बनाकर मुंबई बैंक के संचालक पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों ही चुनावों में उन्हें जीत भी प्राप्त हुई है। इसके विरुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शिंदे ने माता रमाबाई आंबेडकर पुलिस थाने में शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें – विस चुनाव में क्यों नहीं दिए गए भाजपा नेताओं के बच्चों को टिकट? प्रधानमंत्री ने बताए कारण

ऐसा है आरोप
सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शिंदे की शिकायत के अनुसार प्रवीण दरेकर पिछले दो दशकों से मुंबई बैंक के संचालक पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे इन चुनावों में विजयी होते रहे हैं, परंतु, पिछले कुछ चुनावों में उन्होंने अपने मजदूर होने का कागज प्रस्तुत करके चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता द्वारा ऐसा करना बैंक, उसके ग्राहक, और सहकार विभाग के साथ धोखा है, ऐसा दावा धनंजय शिंदे ने किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए माता रमाबाई आंबेडकर पुलिस थाने ने प्रकर दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण
प्रवीण दरेकर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा ९९, २००, ४०६, ४१७, ४२०, ४६५, ४६८ व १२० (ब) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.